है न विचित्र किन्तु सत्य कि हम सब जानते हैंकि गाली देना बुरीबात है लेकिन गाली है कि मुँह से निकल ही जाती है |हमारा अपनी जुबान पर नियंत्रण ही नहीं रहता |पहले भी ब्याह-बारातों में ज्योनार के समय गाली गई जाती थी पर वह अधिकतर दूल्हे की माँ बहिनो कों बरात में नचाने का उपालंभ ही हुआ करता था|हम जब किसी कों अपमानित करना चाहते हैंतो हमारा सबसे बड़ा हथियार गाली ही हुआ करता है | बचपन में हम भी कुत्ता ,बेबकूफ ,उल्लू ,बदतमीज जैसी गाली दिया करते थे| और जब बहुत गुस्सा आता था तो कडी खाई धुआ करी मर जाएजैसी अनिष्टसूचक अथवा कोसने नुमा गाली मर जा ,कट जा और तेरे हाथ पैर टूट जाए जैसी गालिया प्रयोग की जाने लगी|
कुछ और समझदार हुए और बाहरी परिवेश से परिचय हुआ तो माँ बहिनकी गाली कानो में सुनाई पडी | तब तक इन गालियों के गूढार्थ पता नहीं हुआ करते थे अत: बचपने में एक बार इस गाली का प्रयोग किया और माँ से खूब पिटाई भी खाई | सख्त हिदायत दीगई कि अब कभी ऐसे शब्द जुबान पर भी आये तो जुबान खीच ली जायेगी| बस इस प्रकरण का यहीं पटाक्षेप हो गया|
जैसे-जैसे बड़े होते गए और समाज का हिस्सा बनते गए, देखा कि पुरुषों की भाषा में गालिया ऐसे सम्मिलित होने लगी जैसे दाल में तडका|अनसुनी करते करते भी पाया कि कई सज्जनो की बाते तो इन आलंकारिक शब्दों के बिना पूरी नहीं होती| तब बहुत कोफ़्त होती थी पर हम कर क्या सकते थे| बहुत हुआ तो ऐसे लोगो के आगे नहीं पडते थे| समझदारी आई तब जाना इन गालियों के मूल में स्त्री जाति और उसके पक्षधरों कों अपमानित करने की मूल मंशा ही थी| साला और साली कितने मधुर रिश्ते होते हैं पर ये भी गाली के पर्याय होते चले गए और अब साला तो इतना फैशन में आगया कि उसे गाली नहीं वरन बातचीत का जरूरी हिस्सा माना जाने लगा |पर इसी रिश्ते का एक पहलू और था पति के भाई और बहिन यानी देवर और ननद | ये रिश्ते सदैव पूजनीय रहे कभी गाली की कोटि में नहीं गिने गए|आखिर क्यो क्योंकी ये पति परमेश्वर के हिस्से जो थे और सालासाली उस बदनसीब के भाईबहिन | धीरे-धीरे इस साजिश ने एक और रूप अख्तियार कर लिया |हमारी पूरी की पूरी शक्ति औरतो के खिलाफ प्रयोग होने लगी |उनकी इज्जत के इतने चीथड़े बिखेरने केलिए एक गाली पर्याप्त होती और वह शर्म से मुह छिपा बैठी| समय बदला और बराबरी की धुन में औरतों ने भी इसी हथियार का प्रयोग करना शुरू कर दिया पर वह यह भूल बैठी कि ये तो पुरुषों के द्वारा दी जाने वाली गालिया है हम अपनी गालियोंका शास्त्र अलग बनाए |कौन मेहनत करता सो उसी कोष से गालिया चुन ली गई और उनका धडल्ले से प्रयोग किया जाने लगा |बिना सोचे समझे कि इन सब गालियों से तो हमी अपमानित हो रहे है| मेरा बहुत मन हुआ कि पूछू अरे ये कैसा अनर्थ कर रही हो| भला अपने कों भी कभी गाली दी जाती है पर बराबरी की होड़ में किसे ये सब फालतू बकबास सुनने की पडी थी|पुलिस का महकमा तो गालियों के बिना अधूरा ही है| और अब तो स्थिति यह है कि वे बच्चे जो इन गालियों की एबीसीडी भी नहीं जानते वे भी इन गालियों का धडल्ले सेप्रयोग करते है| ऐसे कुछ बच्चों कों मैंने जब कुछ समझाने की कोशिश की तो उन्होंने बड़ी मासूमियत से जबाव दिया कि ये खराब बात होती तो सब लोग क्यों देते | दुकान पर चौराहे पर और घर पर ये गालिया तो उसके कानो में रोज ही पडती है | आखिर किस-किस से बचायेंगे आप | और बस हमने मान लिया है कि किसी कों डराने धमकाने के लिए दोचार भद्दी गालियों का प्रयोग कर दो |सज्जन तो ऐसा भाग खडा होगा जैसे गधे के सर से सींग और भले घर की लडकिया तो उस माहौल से बचना ही सुरक्षित मानेगी |और कहा जाएगा क्या मेडम ये भी कोई लिखने का विषय है ,ये तो सब चलता रहता है|
Saturday, November 27, 2010
Friday, November 26, 2010
ज्ञान का व्यावहारिक प्रयोग बहुत जरूरी है |
मनुष्य का पूरा जीवन सीखने और सिखाने के अनुभवों से भरा हुआ है | जन्म से लेकर मृत्यु तक हम सीखते और सिखाते रहते है| कभी-कभी हम सीखते हुए भी सिखा रहे होते है इस द्रष्टि से प्रत्येक व्यक्ति अध्यापक है और अपने जीवन काल मेंकभी ना कभी शिक्षकके संपर्क में अवश्य आया होता है| याद कीजिए आपकी स्मृति में किस अध्यापक की यादे आज भी ताजा हैं | हो सकता है वक्त की धूल ने सब कुछ धुंधला कर दिया हो पर जैसे ही वह धूल हटती है अथवा आपके द्वारा हटाई जाती है सब कुछ कितना साफ़ दिखाई देने लगता है मानो कल की ही बात हो | हाथ में डंडी लेकर पढाने वाले मास्साब ,गुस्से में त्योरिया चढाते और बात- बात में गरियाते सर , कुछ भी पूछने पर मार का डर,लेकिन कभी-कभी इतने अच्छे अध्यापक जिनके कारण ही हम स्कूल जाने कों उत्साहित हो जाते ,इतनी अच्छी अध्यापिका कि माँ और दीदी से भी ज्यादा प्यारी लगती ,| आखिर क्या था उन अध्यापकों में कि आज भी उनका नाम हमारी जुबान पर चढा रहता है |
भले ही वे प्रशिक्षित न रहे हो पर उनके जीवन के अनुभव ने उन्हें हमारे समीप ला दिया था |क्या ज्ञान केवल पुस्तकों से ही प्राप्त किया जा सकता है ,काश ऐसा होता तो हम सभी आज बड़ी -बड़ी उपाधियों के साथ पंडित और विद्वान बन चुके होते | आज हमारे पास मोटी-मोटी किताबें तो है पर उनका ज्ञान हम पचा नहीं पाए है | हमने जो भी कभी पढ़ा होगा ,वह केवल परीक्षा के लिए और जैसे ही हमने परीक्षा पास की सबकुछ विस्मृत हो गया |क्योंकि हमने तो जो पढ़ा था और जिसके लिए पढ़ा था वह लक्ष्य तो मिल ही गया फिर उसे याद करने की क्या आवश्यकता रह गई ?यही हम मात खा जाते हैं |
जब हम दूसरों कों सिखाना प्रारम्भ करते हैं तब सबसे पहले हमारा व्यक्तित्व परिलक्षित होता है | हम कैसे है ,जीवन में किन चीजों कों हम प्राथमिकता देते है ,हम अपने छात्रों के विषय में क्या सोचते हैं ,हमारा शिक्षण के प्रति कैसा नजरिया है | हम छात्रोंके दिमाग में सूचनाए भर रहे होते हैं या उनके मस्तिषक कों सक्रीय करना चाहते हैं| किसी भी ज्ञान का व्यावहारिक प्रयोग कक्षा में छात्रों कोसजग रखता है |यदि हम किसी भी विषय कों पढाने से पूर्व उस विषय की जीवन में उपयोगिता बता दें तो उस विषय के प्रति रूचि बढ़ जाती है और हम उस विषय कों सहज रूप में सीख लेते है क्योंकि उसके साथ हमारा लक्ष्य और मन दोनों जुड जाते है|पहले हम तो अपने ज्ञान भण्डार की छटनी कर ले कि क्या बताना जरूरी है और क्या छोड़ा जा सकता है | विषय का मंथन तो कर ले , उसकी गरिष्ठता कों सुपाच्य तो बना ले पर हमें इतना सब्र कहाँ है हमें तो बस पढ़ी गई सूचनाओं कों ज्योंका त्यों उसके दिमागमें फीड कर देना है और उसे परीक्षा पास करने लायक बना देना है यही हमारा शिक्षण है और इसी काम का हमें वेतन मिलता है |लेकिन यह क्रम आखिर कब तक चलता रहेगा ?
सीखा इसलिए जाता है कि जिससे जीवन में कभी समस्या आये तो हम उसके समाधान ढूढ़ सके | मुझे पिताजी की एक बात आज भीयाद है | एक बार किसी घरेलू समस्या के कारण हम सभी परेशान थे | पिताजी कुछ तय नहीं कर पा रहे थे | तब उन्होंने हम भाई-बहिनों से कहा अरे जहा चार-पांच पीएच.डी बैठे हो वहा भी समस्या के समाधान नहीं निकला करते | हम सभी अवाक रह गए और सोचने लगे कि रिसर्च में तो यह्कभी सिखाया नहीं गया| पर आज जरूर समझ आ गया है कि यदि एक बार आपमे विश्लेषण की क्षमता विकसित हो जाए तब आप अधिकतर परेशानियो के हल ढूढने में समर्थ हो ही जाते है और नहीं तो कम से कम उसे अपने ऊपर हाबी तो नहीं होने देते |इसलिय हमेशा याद रखना चाहिए कि जब तक हम सीखे गए ज्ञान का उपयोग नहीं कर लेते तब तक वह ज्ञान हमारे अनुभव का विषय नहीं बनाता और जो हमारे अनुभव का विषय नहीं हो सकता वह पुस्तकों में तो शोभा पा सकता हैपर हमारे जीवन जीने का आधार नहीं हो सकता |

Monday, November 22, 2010
हम अपने अपने टापू में कैद क्यों है ?
हम सभी सामाजिक प्राणी है और हमें समाज के सहयोग की आवश्यकता हर पल पडती है |हमारा सबसे पहला साबका अपने पडौसी से ही पडता है|हमारे सुख-दुःख का सबसे पहला गवाह पडौसी ही हुआ करता है | हमने तो यह भी देखा है पडौसी हमारी रोजमर्रा की समस्याओं में सह भागी होता है पर अब शायद ऐसे पडौसी नहीं हुआ करते |हम वह् होते हैजैसा हमारा अडोस-पडौस,आमने -सामने होता है |शादीब्याह के सन्दर्भ में तो आपके -पडौसी ही आपसे संबंधी सूचनाओं के आधार हुआ करते है| कल हमारे पडौस में अम्माजी की मृत्यु हो गई |वह लंबे समय से बीमार थी | शाम ६ बजे उनकी मृत्यु हुई और लगभग ५० मिनिट बाद उस सूचना की सबसे पहली हकदार मैं ही बनी ,वह भी किसी तीसरे माध्यम से | खैर मैंने अपनी कालौनी के अन्य लोगों कों सूचित किया |
मैं समझ नहीं पा रही आखिर हम इतने औपचारिक कब से हो गए कि मृत्यु जैसे दुखद अवसर पर भी हम यह प्रतीक्षा करने लगें कि जब शव यात्रा निकलेगी तब हम भी उस भीड़ का हिस्सा बन जायेंगे| कहाँ बची है हमारी संवेदना ,क्या अब इन बड़ी कोठियों के लोगो के बीच मोहल्ले जैसा भाईचारा जैसा कुछ नहीं होता | कहा वह समय था ,जब किसी के घर ऐसे अवसरों पर सब कुछ पडौसी ही संभाल लेते थे| जब तक रिश्तेदार आते ,तब तक तो सब हाथोहाथ ले लिया जाता| और अब एक समय ऐसा आगया जब सब कुछ ऑफिस नुमा हो गया | जहां रोने केस्वर सुनाई देने चाहिए थे वहाँ यह देखा जाने लगा कि हम अपने घर कों पहले व्यवस्थित कर लें |मुझे लगने लगा कि अब हम पदौसियोंके मध्य नहीं रहते बल्कि मशी नुमा जीवो के मध्य रहते हैं| हमारे अपने इगो इतने बढ़ गए कि हम स्वयं कों अपने में पूर्ण मानने लगे | हमें किसी से कोई लेना-देना नहीं |हमारे पास इतना पैसा जो आगया है कि अब सब कुछ उससे खरीदा सकता है | जी हाँ रिश्ते भी | और क्या आपने देखा नहीं शादी-विवाहों में गीत गाने के लिए मंडली बुलाई जाने लगी है सब कुछ पेशे जैसा हो गया |लोग आते है आपको खाना परसते है, खईदी हुई मुस्कान से आपका स्वागत करते है |
और जो मेजबान है वह हाथ जोड़े दरवाजे पर केवल आपको अटेंड करते है| सब तो इतनी तेजी से बदल रहा है| शायद मेरे मन के किसी कोने में अब भी वह गंवईपन बाकी रह गया है जो जब चाहे अपना सर उठा लेता है और मुझे सोचने पर मजबूर कर देता है कि हम आखिर अपने -अपने टापुओ की हद कों तोड़ क्यों नहीं देते |हम अपनी संवेदनाओं का विस्तार क्यों नहीं कर लेते | और कम से कम दुःख के अवसरों पर तो आपसी वैमनस्य कों भुला क्यों नहीं देते ?हम पहले जैसे पडौसी क्यों नहीं बन जाते जब किसी के घर आहात भी होती तो पूरा मोहल्ला एक हो जाता | तब मोहल्ले की बहन बेटी सबकी बहन बेटी होती थी| एक कादुख सबका दुःख होता था |सब के सुख -दुःख में सब शरीक होते |पर शायद अब हमने अपने घर तो बड़ा बना लिया है पर दिल संकुचित हो गए है|

Saturday, November 20, 2010
मुझसे तो नहीं छूट पाता ये बचपना
आप चाहे कुछ भी कहते रहे मुझसे तो नहीं छूटता ये बचपना |अरे तो क्या ये जरूरी है कि ४० पार् कर लिया तो हमेशा चेहरे पर बुजर्गियत ही ओढ़े रहे ,बेबसी चिपकाए रहे ,सबकेआश्रित ही बने रहे ,अब जब बच्चे खेल सकते है नाच गा सकते है तो हम क्यों नहीं | भई, बालो का रंग ही तो स्वेत हुआ है मन पर तो कोई कालिख नहीं आई ना ,फिर हम चाहे छुहा-छाही खेले अथवा लंगडी टांग ,हम नाचे,गुनगुनाये और दिल खोलकर हँसे तो हर बार यह क्यों सुनाया जा रहा कि उम्र का ख्याल तो करो क्या अभी तक बच्ची बनी रहोगी| मेरा मन तो सबसे अधिक बच्चा पार्टी में लगता है कितना भी भारी दुःख हो कैसी भी मनहूसियत हो ये बच्चे अपनी भोली बातो से और डेढ़ इंची मुस्कान से आपका दिल जीत ही ले लेते हैं | मेरी तो हर सुबह इन्ही से शुरू होती है और शाम भी इन्ही के साथ डूबती है| और हमारी अम्मा है कि सारे दिन हमें सुनाये बिना नहीं मानती देखो अब ये उम्र है क्या बच्चों के साथ चहल-कदमी करने की ,हमारी बहू में न जाने कब बड़प्पन आएगा | जब देखो तब बस इन बच्चों के बीच पगलाई सी घूमती रहती है | न अपनी उम्र का ख्याल रहा है |अब है भी तो मास्टरनी पूरी जिंदगी बच्चों कों ही पढ़ाया और उम्र के इस मोड पर भीबच्चा ही बनी हुई है | क्या मुसीबत है जब सोलह-सत्रह साल के हुए और इन बच्चों के संग गेंद तड़ी खेलने का मन करता तो माँ कहा करती बेटा अब बचपना छोड़ बड़ी हो गई है कलको पराये घर जायेगी कुछ तमीज सीख | तब भी मन होता था माँ सब काम तो मैंने कर लिया ,अब क्यों डांटती हो | पर एक उम्र के बाद जैसे बचपन कों विदा करना ही पड़ता है| ससुराल आगई तो वहा भी छोटे छोटे बच्चों से दोस्ती कर ली ,और जैसे ही खाली समय मिला उनको बुला लिया किसी के लिए गुडिया बना दी तो किसी केसाथ झूठ मूठ रसोई की तैयारी कर ली| रात होते-होते बच्चों का झुण्ड आ धमकाता कहानी सुनाने के लिए ,भाभी कल वाली कहानी सुनाओ ना फिर राजकुमार का क्या हुआ | और चल निकलती बात में से बात | सास की आवाज कान में पड़ते ही बच्चा टोली सतर्क हो जाती और सब के सब हाथ हिलाते भाभी कल भी कहानी सुनाओगी ना | जब खुद मातृत्व पद के अधिकारिणी बनी तब भी बच्चों के साथ बच्चों के साथ बच्चा ही बनी रही | कभी नन्हे कों दूध न पीने पर कहती गटक गटक पीएगा दूध मेरा नन्हा राजा और कभी एक दो तीन कहते दूध का गिलास उसके पेट में पहुँच जाता |अब तो दादी नानी बनने की उम्र आ गई पर मन है कि अभी भी उन गलियारों में घूमने के लिए लालायित है | सच मेरा बचपन मेरा सबसे अच्छा समय ,गर्मी की दोपहरी हो तो सहेलियों के साथ गुट्टे और चकखन पे खेलते बीतती और सर्दियों की दोपहर गेंद तड़ी करते और गिट्टी फोड खेलते | शाम होते ही अपनी गुडिया -गुड्डे की शादी की बरात हाथ में आक की लंबी शाखाए लेकर निकलती और किसी भी सहेली के घर धमा चौकड़ी मचनी शुरू हो जाती |पढते थे और इतना पढते थे कि कक्षा में सबसे अब्बल आते पर खेल के साथ कोई समझौता नहीं | और अब देखती हूँ तो खेल के नाम पर कोई गतिविधि नहीं | बस अधिकतर हुआ तो बैठे-बिठाए कोई वीडियो गेम खेल लिए,| आज जब अपने प्रयास के बच्चों कों फूटबाल और कबड्डी खेलने भेजा तो सारे के सारे बच्चे इतने थक गए कि लगा ये सब शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर है और बस तभी से प्राण कर लिया कि शनिवार केवल और केवल खेल और अन्य गतिविधियों के लिए मसलन गाना गाओ कला बनाओ बाते करो अपनी जिज्ञासा दूर करो और करो ढेर सारी मस्ती|
Tuesday, November 16, 2010
प्रतीक्षा
बचपन से अब तक
प्रतीक्षा ही तो करते आये है
कभी मनचाही वस्तु मिलने की
तो कभी अच्छे अंक आने की |
कभी फर्स्ट आने की
तो कभी मनचाहा जॉब मिलने की
कभी देश भ्रमण की
तो कभी सज्जनो की संगत की |
और अब भी
उम्र के इस मोड पर
प्रतीक्षा ही तो कर रहे है |
खुशहाल जीवन की
संतति के उज्जवल भविष्य की
ब्रद्धों के स्वास्थ्य लाभ की
और अपनी जीवनमुक्ति की |
करते ही रहे है हम
प्रतीक्षा ,प्रतीक्षा और
अनवरत प्रतीक्षा
कभी न खत्म होने वाली प्रतीक्षा
और अब
कुछ ही पलो में
खत्म हो जायेगी ये प्रतीक्षा
क्योंकि जब सब कुछ
समाप्त होने कों है
तो कैसी प्रतीक्षा
और क्यों प्रतीक्षा |
ये सब तो जीवन रहने तक है
प्रतीक्षा ,प्रतीक्षा और मात्र प्रतीक्षा |

Sunday, November 14, 2010
आज हम खूब नाचेंगे गायेंगे ।
आज्चाहचा का जन्म दिन है इसे बाल दिवस भी कहते है तो यह हमारा जनदिन हुआ ना ।दीदी तो कह रही थी कि आज तुम्ह्रए कोई नही डांटेगा ,आज तुम केवल मस्ती करोगे ,आज केवल प्यार ही प्यार मिलेगा पर मैन तो जब से उठा हू मान बात -बात पर नाराज हो रही है कभी कहती है आज तो छुट्टी है अभी सेकहा चल दिया जुल्फे काढ कर एक दिन तो मिला है ये तो है नही कि कुछ घर मे काम-धाम करे । मा आज बालदिवस है ना आज तो मै गाना गाऊंगा मुझे राजा बनना है और पता है मा मिठाई भी मिलेगी ।बस बस भाई को सम्भाल बहुत हो गई तेरी बकबक ।और पिताजी ने तो सुबह से ही मूद खराब कर दिया चल देती रोज बस्ता लेकर स्कूल् जायेगी। अरे घ का काम काज देख चार कोठियो मे काम कर । पिताजी पर आज तो बाल दिवस है ना । तो ,ऐसे नेताओ के जन्म दिन तो रोज होते है हमे उससे क्या चुप चाप बोरी उठा और कबाडा चुन कर ला , दोपहर बाद लकडी चुन कर भीलानी है।अरे होंगे कोई चाचा नेहरू ,होता होगा बच्चो का बाल दिवस यहा तन ढकने के लिए कपडे नही खाने के लिए भर पेट भोजन नही मिलता छोटा रोज बिना दूध के ही सोजाता है । पर पिताजी कम से कम आज तो मुझे मत डांटिए ।
आज तो सब उल्टा पुल्टा हो गया । लो और अब ये पिताजी के दोस्त और आगए ।बस ये दोनो बैठ कर ठर्र्रा पीयेंगे और ताश खेलेगे। मन गया मेरा तो बाल दिवस । बस अब सारा दिन घर मे बैठो और इनकी चिक-चिक सुनो। अरे आज स्कूल खुला होता तो कम से कम दीदी नेहरू चाचा की बात तो बता ती नही तो मै पुस्तकालय की रंगीन किताबो को पढ लेता । बस कर दी छुटी और मन गया हमारा बाल दिवस।
सोनू को देखो कैसा तैयार होकर इतरा रहा है । और सब बच्चे हाथो मेन मिठाई के पेकिट लेकर आ रहे है। अगली बार तो मै अपना स्कूल बदल लूंगा । कर दी बाल दिवस पर छुट्टी । मैने तो सोचा था कि आज स्कूल मे खूब सारे गाने गारता और सब मुझे प्यार से कहानी सुनाते पर अब क्तया हो सकता है । चाचा नेहरू आप हीमेरी बात सुन लो । क्या आपको अच्छ लग रहा है कि आज किसी बच्चे की आंखो मे आंसू हो नही ना फिर मेरे मा-पापा को समझादो ना कि आज बाल दिवस है आज तो सब्को मेरी ही बात माननी चाहिए पर ये बडे लोग हमे कही और कभी बडा मानने के लिए तैयार नही । बस्जब देखो इनका ही कहना मानो , अपने मन से कुछ मत करो। अब जल्दी से सुबह हो ,स्कूल खुले तो मै तीचर जी से कह दूंगा देखो दीदी, ये बाल दिवस पर छुट्ती बुट्टी मत करा करो। अब देखो ना मा ने एक बडा सा बोतरा कन्धे पर रख दिया और कह दिया कि जा और लकडिया चुन कर ला ,तभी तो रोटी बनेगी। और देखो मेरे दोस्त की बहिन भी उसे डांट रही हैकि क्यो समय खराब कर रहा है बोरा उठा और कबाडा बीन । तू समझता क्यो नही हम बच्चो के लिए कोई बाल्दिवस विवस नही होता । हमे तो रोज एक ही चिंता करनी है कि पेत कैसे भरे । देख रे तूने ज्यादा तीन पांच की तो कल से स्कूल जाना भी बन्द हो जायेगा ।
अब समझ आया कि ये बाल दिवस हमारेलिए नही है । अच्छा तो वो दूसरे बच्चे होंगे जिनके लिए बाल दिवस होता होगा । कोई बात नही जब मै मर कर चाचा के पास जाऊंगा तो पूछूंगा जरूर क्यो चाचू ,आप भी बच्चो मे भेद भाव करते हो । उस के लिए बाल दिवस और हमरे लिए काम दिवस।

Thursday, November 11, 2010
क्या सबला योजना हमें वाकई सबला बना पायेगी ?
वैसे तो यह सब सरकारी नीतियों की इबारत भर है ,इसका यथार्थ से क्या लेना देना | पर यह कभी नहीं समझ आता कि हम जिसके लिए इन योजनाओं का सूत्रपात करते है उन्हें शिक्षित होने बनानेका प्रयास क्यों^ नहीं करते | शिक्षित होना तो दूर की बात है असल में तोहम उन्हें साक्षर भी नहीं बनाना चाहते | हमने गरीबो जैसी एक जाति बना दी है और अब हम उन्हें कुछ लाभ दिलाने ेजैसी कवायद कर रहे है | हमारा किसी भी समस्या के मूलभूत पहलुओ से कोई लेना-देना नहीं होता |हम सदा फुलक को सीचने में ही अपना सारा श्रम लगा रहे है| हम कभी भी यह नहीं चाहते कि वह अपने पैरों पर खड़े हो सके ,बिना बैशाखियो के चल सके |हमारी हर संभव कोशिश रहती है कि वह हमेशा हमारे सहारे ही चलते रह| उनमे यदि विवेक जैसी चीज पैदा हो गई तो हमारे लिए खतरे की घंटी बज जायेगी | वह हमारे ऊपर निर्भर होना छोड़ देंगे | हम हमेशा उनके खैर ख्वाह बने रहना चाहते है | हम उन्हें कमाना नहीं सिखाते वरन उन्हें अपने हाथ की कठपुतली बनाए रखने में अपना गौरब मानते है| कैसे तो बदले ये स्थिति?
यदि केवल शिक्षा के ही आंकड़े लें ,तो तस्वीर कुछ इस तरह की नजर आती है | सब बच्चों को प्राथमिक शिक्षा का अनिवार्य अधिकार मिल् सकें,इसलिए इस शिक्षा के साथ मिड डे मील को जोड़ दिया गया | सोच तो बहुत अच्छा था पर तस्वीर ही बदल गई | माता-पिता अपने बालको कों पढने के लिए तो नहीं पर राशन मिलने के नाम पर उस एक विशेष दिन अवश्य भेजने लगे | मिड डे मील के साथ अनेक अनियमितताए जुड गई और यह कुछ लोगों के लिए खाने -कमाने का साधन बन गया|| इन बच्चों के लिए पुस्तके और कापिया मुफ्त दी गई तो हश्र यह हुआ कि इन पुस्तकों की कालाबाजारी शुरू हो गई | पढ़ाना - लिखाना तो दूर रहा ,अध्यापको केलिए अध्यापन कार्य से बचाबके लिए अनेक अवसर हाथ आ गए |बी.एड. वालो के लिए बिशिष्ट बी.टी.सी की व्यवस्था की गई ,,कोशिश कीगई कि हम सबको रोजगार देसकें पर स्थितिया तो और बदतर हो गई| न पढने वाले तैयार है और पढाने वाले तो अपनी समस्याओं से इतने अधिक घिरेहुए हैं कि पहले वह अपने कार्य स्थल तक सुरक्षित पहुँच जाए तब पढाने का नंबर आये|
आखिर हम करे क्या कि सब कुछ ठीक हो जाए|मेरी समझ से कुछ उपाय किए जा सकते है-
१. बच्चों कों शिक्षा देने से पूर्व अभिभावकों की मानसिक तैयारी करे|उन्हें यह महसूस कराये कि बच्चों की पढाई -लिखाई उनके स्वयं के परिवार के लिए आवश्यक है न कि सरकारी आंकडो कों पूरा करने के लिए |
२. बच्चोंको परिवार के कमाऊ सदस्य के रूप में तैयार करे |
३. ऐसे बालको की शिक्षा केतौर तरीके और पाठ्यक्रम में बदलाब बहुत जरूरी है |हम सब धान बाईस पसेरी सेरी वाली नीति अपनाएंगे तो परिणाम बहुत सुखद तो नही होंगे|
४. यदि संभव हो सके तो उनके पढाई के घंटे इस तरह से रखे जाए जिससे यदि वे कही अन्य अर्थोपार्जन का कार्य कर रहे हो तो वह बाधित न हो |
५.सरकारी योजनाओं के व्यावहारिक पक्ष जरूर देखे जाए|
६.जो अध्यापक इस कार्य में लगे है ,उन्हें बाल मनोविज्ञान का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है लेकिन यह ज्ञान केवल सैद्धांतिक न हो वह अध्यापक इन बच्चों की समस्याओं कों समझाने का माद्दा भी रखते हो|
अंतत किसी भी योजना के प्रारूप कभी बुरे नहीं हुए करते पर उन के कार्यान्वन में जो चूक हो जाती है ,उसके प्रति सतर्क रहना
७.

Subscribe to:
Posts (Atom)